सहारनपुर: पुलिसकर्मी का एक व्यक्ति को लाते मारते हुए दबंगई का वीडियो वायरल, घंटाघर का बताया जा रहा है वायरल वीडियो
सहारनपुर के घंटाघर क्षेत्र में एक वर्दीधारी व्यक्ति द्वारा युवक की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक व्यक्ति सड़क पर पड़ा दिखाई दे रहा है, जिसे वर्दी पहने शख्स लातों से मारता नजर आ रहा है। यह वीडियो बस में सवार एक यात्री ने अपने मोबाइल कैमरे में रिकॉर्ड किया था।