बारा: बोंगी गांव में बकरी विवाद ने खून का रिश्ता खत्म किया, भांजे ने मामा को उतारा मौत के घाट
Bara, Allahabad | Apr 27, 2026 घूरपुर थाना क्षेत्र के बोंगी गांव में आज सोमवार सुबह 8:00 के आसपास मामूली बकरी विवाद ने खूनी मोड़ ले लिया। समझौते के दौरान ही भांजे ने अपने ही मामा निसार अहमद पर पीछे से लाठी से जानलेवा हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल मामा को अस्पताल ले जाया गया,जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई है।पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच तेज कर दी है।