कांके: रांची के सुखदेवनगर थाना क्षेत्र से पुलिस ने ब्राउन शुगर के साथ एक युवक को किया गिरफ्तार
Kanke, Ranchi | Mar 20, 2024 आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर विधि-व्यवस्था और शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए पुलिस लगातार अवैध शराब, हथियार और मादक पदार्थ के खिलाफ अभियान चला रही है। इसी कड़ी में पुलिस को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस की टीम ने कार्रवाई करते हुए सुखदेवनगर थाना क्षेत्र में छापेमारी कर ब्राउन शुगर के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है।