मुरैना नगर: मुरैना रेलवे स्टेशन: असामाजिक तत्वों का अड्डा, यात्री से मोबाइल-नकदी चोरी, चोर फरार, रेल्वे पुलिस पर सवाल
मुरैना रेलवे स्टेशन पर असामाजिक तत्वों की सक्रियता से यात्रियों में दहशत है।चेंटा बरेथा निवासी संदीप परमार,जो बेंगलोर में पेंट्रीकार में काम करता है,सोमवार रात स्टेशन पर सो गया था।इसी दौरान अज्ञात बदमाश ने उसकी जेब से मोबाइल व 400 रुपये चोरी कर लिए।आज सुबह शिकायत के बाद उसने संदिग्ध को पकड़ लिया,मोबाइल मिला लेकिन बदमाश रुपये लेकर बाउंड्री फांदकर फरार हो गया।