कोल: रिसाल नगर में भारी बरसात में भरभरा कर गिरी दीवार, बड़ा हादसा टला, CCTV में कैद हुई घटना
Koil, Aligarh | Oct 8, 2025 आईटीआई रोड स्थित रिसाल नगर में भीषण बरसात में एक दीवार भर भरा कर गिर गई। इस दौरान रास्ते में कोई राहगीर नहीं था अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। बरसात में दीवार गिरने की लाइव घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। मंगलवार की रात्रि अलीगढ़ में करीब डेढ़ घंटे झमाझम बरसात हुई। इस बरसात से गर्मी के मौसम से राहत मिली तो वही पूरा शहर जलमग्न हो गया।