बाह: अरनोटा तिराहे पर ग्रामीणों ने किशोरी की हत्या के विरोध में बाह-इटावा हाईवे पर शव रखकर लगाया जाम
थाना पिनाहट क्षेत्र के अंतर्गत गांव नगला दलेल की एक किशोरी का संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ पर लटका हुआ शव मिलने के बाद से इलाके में तनाव फैल गया। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए आक्रोशित ग्रामीणों ने अरनोटा तिराहे पर बाह-इटावा हाईवे मार्ग को जाम कर दिया है। परिजनों और ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि किशोरी की हत्या की गई है।