रुदौली: पत्रकारों की हत्या व उत्पीड़न से आक्रोशित पत्रकारों ने रुदौली तहसील में नायब तहसीलदार को सौंपा 8 सूत्रीय मांग पत्र
खबर रुदौली तहसील प्रांगण की है, जहां रविवार को दोपहर में क्षेत्र के पत्रकारों ने राघवेंद्र वाजपेई की हत्या का खुलासा कराने, लखीमपुर के पत्रकार दीपक पांडेय को फर्जी मुकदमें में फंसाए जाने, सीतापुर के पत्रकार नवनीत पांडेय की बाराबंकी जनपद के नहर में मिली लाश की SIT जांच कराने सहित 8 सुत्रीय मांगों को लेकर CM को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार को सौंपा है ।