पीपलदा: संभागीय आयुक्त कार्यालय में चंबल सिंचित क्षेत्र में विकास संबंधी योजनाओं की समीक्षा बैठक हुई आयोजित
Pipalda, Kota | Feb 25, 2025 संभागीय आयुक्त राजेन्द्र सिंह शेखावत ने कहा है कि चंबल सिंचित क्षेत्र विकास अंतर्गत संचालित योजनाओं का प्रभावी तरीके से क्रियान्वयन हो ताकि काश्तकारों को इसका पूरा लाभ मिले और उनका संबलन हो सके। संभागीय आयुक्त राजेन्द्र सिंह शेखावत मंगलवार दोपहर 3 बजे को सीएडी अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा कर रहे थे।