डबल इंजन की सरकार में बिहार विकास की ओर अग्रसर है। पीएम मोदी व सीएम नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में चहुंमुखी विकास हो रहा है। उक्त बातें बिहार विधानसभा के अध्यक्ष डॉ० प्रेम कुमार बसही गांव स्थित पूर्व प्रमुख शत्रुघ्न कुमार के आवासीय परिसर में शनिवार को शाम करीब चार बजकर तीस मिनट पर अभिनंदन समारोह में कही।