जन सुराज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती के साथ कथित बदसलूकी और हाथापाई की कोशिश का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक व्यक्ति कार में बैठे मनोज भारती को पकड़ने और उनके कपड़े खींचने का प्रयास करता दिखाई दे रहा है। इस दौरान मौके पर मौजूद कुछ लोग बीच-बचाव करते और उस व्यक्ति को रोकने की कोशिश करते नजर आते हैं। वीडियो में एक व्यक्ति बार-बार ‘मारपीट नहीं, मारपीट नहीं’ कहते हुए भी सुनाई देता है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो करीब 15 दिन पुराना है और एक कार के अंदर हुए विवाद से जुड़ा है। घटना को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा हो रही है। हालांकि, विवाद किस वजह से शुरू हुआ और घटनाक्रम की वास्तविक स्थिति क्या थी, इसकी स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। वायरल वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि भी नहीं हो सकी है।
#jansurajparty #pradeshadyaksh #manojbharti #viralvideoシ #NewsUpdate #LatestNews #BreakingNews #viralpost #bihar #BiharPolitics #jansuraj #prashantkishor #viral #viralpost #viralreels #reelsviralシ #reelsvideo #reels #reelsviral #reelsfbシ #manojbhartijansuraj #jansurajpartynews #newsfeed #newstock #newseason #viralupdates #facebookviral
Bareilly, Bareilly | Oct 21, 2026