पवई: देवरा मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलटा तेज रफ्तार डंपर, बड़ा हादसा टला
Pawai, Panna | Jun 22, 2026 अमानगंज-सिमरिया मुख्य मार्ग पर स्थित देवरा मोड़ के पास सोमवार को एक तेज रफ्तार डंपर अनियंत्रित होकर पलट गया। बताया जा रहा है कि सड़क क्रॉसिंग के दौरान चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका, जिसके चलते डंपर सड़क किनारे पलट गया।