जहानाबाद: मखदुमपुर बाईपास पर अज्ञात व्यक्ति घायल मिला, पहचान नहीं; PMCH रेफर होने पर सदर अस्पताल में इलाज जारी
मखदुमपुर बाईपास पर एक अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल अवस्था में पड़ा मिला। सूचना मिलने पर डायल 112 की टीम ने उसे मखदुमपुर पीएचसी में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद जहानाबाद सदर अस्पताल रेफर किया गया। सदर अस्पताल में इलाज के बाद डॉक्टरों ने गंभीर हालत के कारण पीएमसीएच रेफर किया, लेकिन कोई परिजन साथ नहीं रहने के कारण फिलहाल उसका इलाज जारी है।