आरा: नगरी गांव में पंचायती के दौरान सरपंच पति समेत दो लोगों को मारी गोली, दोनों का इलाज अस्पताल में चल रहा है
Arrah, Bhojpur | Apr 20, 2026 इस गोलीबारी की घटना में गांव के सरपंच के पति मनोज शर्मा और उनके साथी गोरख पासवान को गोली लग गई। गंभीर रूप से घायल दोनों व्यक्तियों को तत्काल स्थानीय लोगों की मदद से सदर अस्पताल, आरा ले जाया गया, जहाँ चिकित्सकों की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है। दोनों की स्थिति अभी भी नाजुक बनी हुई है।