बेहतर कानून व्यवस्था और अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस अधीक्षक विनय तिवारी के निर्देशन में पुलिस पदाधिकारियों द्वारा लगातार थानों की कार्यप्रणाली का जायजा लिया जा रहा है। इसी कड़ी में यातायात डीएसपी सोमेश कुमार मिश्रा ने ऊंचकागांव थाने का औचक निरीक्षण किया।