जौनपुर में फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनाने वाले बड़े रैकेट की जांच अब और तेज हो गई है। महाराष्ट्र, राजस्थान और बिहार पुलिस भी इस मामले में शामिल हो गई है। गिरोह द्वारा पंचायत, ग्रामीण विकास और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के ईमेल व पासवर्ड हैक कर फर्जी प्रमाण पत्र बनाए जा रहे थे।