बड़ागांव धसान: पॉलीहाउस से बदली किसान की तस्वीर: कम जगह में हुआ ज्यादा मुनाफा
जिले के बड़ागांव धसान मे किसान अब पारंपरिक खेती के साथ-साथ पोलीहाउस तकनीक अपनाकर बेहतर उत्पादन और अधिक आय हासिल कर रहे है पोलीहाउस मे उगाए गए सब्जी,फूलों के पौधों को मौसम की मार से सुरक्षा मिलती है जिससे गुणवत्ता, उत्पादन दोनों बढ़ते है किसान रामलाल प्रजापति का कहना है इस तकनीक से कम क्षेत्र मे भी अच्छा मुनाफा मिल रहा है बाजार मे बेहतर कीमत प्राप्त हो रही है