Bahraich - ट्रांसपोर्टर अजय द्विवेदी हत्याकांड का मामला , पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार,,
बहराइच .. जिले के नानपारा कोतवाली इलाके के रहने वाले ट्रांसपोर्टर अजय द्विवेदी की बीते माह 29, जून को धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई थी । पुलिस में इस मामले में तीन आरोपियों को पहले गिरफ्तार किया था । वही तीन अन्य फरार चल रहे था । शुक्रवार को नानपारा कोतवाली पुलिस फरार तीन आरोपियों को भी गिरफ्तार करते हुए इनके पास से हत्या में प्रयुक्त धारदार हथियार को बरामद किया है ।
नानपारा कोतवाल राजनाथ सिंह व उनकी टीम ने शुक्रवार की सुबह करीब 11बजे मुखबिर की सूचना पर हाड़ा बसेहरी अजय द्विवेदी की हत्या में शामिल श्रावस्ती जिले के बेगमपुर रानी सीर निवासी पप्पू उर्फ समीर खान, जय सिंह व बहोरवा निवासी सकलेन रजा को गिरफ्तार कर लिया । कड़ी पूछताछ के बाद आरोपियों की छिपाकर रखे गये बाँका को भी बरामद कर लिया गया ।
शुक्रवार की शाम पांच बजे पुलिस लाइन सभागार मामले की जानकारी देते हुए अपर पुलिस अधीक्षक दुर्गा प्रसाद तिवारी ने बताया कि आरोपियों ने तंत्र मंत्र से धन के लाभ का लालच देते हुए मृतक अजय से 15 लाख रुपए ले लिए थे । लेकिन कोई लाभ न मिलने पर जब उसने पैसे को वापस मांगा तो सभी ने उसे फोन कर मिलने के घर से करीब चार किलोमीटर दूर नहर के पास बुलाकर उसकी हत्या कर दी ।
पकड़े गए आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया जहां से उन्हें पुलिस अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है ।
Bahraich Police