फतेहपुर: नगर पालिका में शहर के पांच नाला सफाई के नाम पर बड़े खेल का आरोप लगाते हुए भाजपा सभासदों ने किया हंगामा, वीडियो हुआ वायरल
फ़तेहपुर जिले के नगर पालिका परिषद से 5 लेन की सफाई के नाम पर 78 लाख निकाले जाने और चोरी छिपे 2 अन्य टेंडर को शामिल किए जाने पर भाजपा सभासद ने जमकर हंगामा काटते हुए भ्रष्टाचार किये जाने का आरोप लगाया। जहां नगर पालिका में हंगामा मचा रहा। सभासदों का कहना रहा कि जिन जगहों में नाला सफाई के नाम पर पैसा निकाला है वहा पर अभी भी सफाई नही है। पूरे मामले की जांच करवाएं