बैरसिया: बैरसिया थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल महिला की 18 दिन बाद इलाज के दौरान मौत हो गई
भोपाल के बैरसिया थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल महिला की 18 दिन बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। रविवार दोपहर करीब 2 बजे महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। महिला 19 जून को अपने दो भतीजों के साथ मायके से लौट रही थी, तभी तेज रफ्तार आल्टो कार ने उनकी बाइक को पीछे से टक्कर मार दी थी। बैरसिया पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।