गुलाना: घंसौदा वेयरहाउस पर किसानों का हंगामा, प्रबंधक पर गेहूं रिजेक्ट करने और धमकाने का आरोप, हटाने के लिए सौंपा ज्ञापन
ग्राम घंसौदा स्थित श्रृष्टि दिव्य वेयरहाउस पर शुक्रवार शाम 5 बजे किसानों ने हंगामा किया। आरोप है कि प्रबंधक रचना सिसोदिया बेवजह गेहूं की ट्रॉलियां मिट्टी बताकर रिजेक्ट कर रही हैं। तीन दिन से परेशान किसान लक्ष्मीनारायण परमार का सैंपल दोबारा जांच में सही निकला। तहसीलदार जोशी को प्रबंधक को हटाने के लिए सौंपा ज्ञापन