बीसलपुर: युवक को मुकदमा वापस न लेने पर तीन लोगों ने तमंचा दिखाकर गंभीर परिणाम भुगतने की दी धमकी, मुकदमा दर्ज
बीसलपुर--कोतवाली क्षेत्र के गांव में मुकदमे की रंजिश को लेकर तीन भाइयों ने ग्रामीण के बेटे की साइकिल में बाइक से टक्कर मारकर उसे रोक कर मुकदमा वापस लेने को कहा। ऐसा न करने पर तमंचा दिखाकर गंभीर अंजाम भुगतने की चेतावनी दी है। घटना की प्राथमिकी पीड़ित युवक की मां ने कोतवाली में पंजीकृत कराई है।