मैनपुरी: कुरावली क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थिति में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस ने शव पीएम के लिए भेजा
कुरावली थाना क्षेत्र गोकुलपुर निवासी रजनेश पुत्र बनारसी लाल ने संदिग्ध परिस्थिति के चलते अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक युवक के शव को कब्जे में लेकर मैनपुरी पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जहां डॉक्टरों के द्वारा मृतक के शव का पोस्टमार्टम किया जा रहा है।