बिसौली: बनकोटा के निकट गंगा एक्सप्रेसवे के पास 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत वृक्षारोपण महायज्ञ-2026 का शुभारंभ
Bisauli, Budaun | Jul 12, 2026 एक पेड़ मां के नाम' अभियान के अंतर्गत जनपद बदायूं के बिसौली तहसील क्षेत्र के ग्राम बनकोटा के निकट गंगा एक्सप्रेसवे के 174 किलोमीटर पर चिह्नित भूमि पर वृक्षारोपण महायज्ञ-2026 का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ केंद्रीय राज्य मंत्री बीएल वर्मा, उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष बबीता चौहान ने फीता काटकर किया।