चक्रधरपुर: कपड़ा पट्टी दुर्गा पूजा पंडाल का सांसद जोबा माझी ने किया उद्घाटन
सिंहभूम की सांसद जोबा माझी ने शनिवार शाम चक्रधरपुर स्थित श्री श्री कपड़ा पट्टी दुर्गा पूजा समिति के पूजा पंडाल का उद्घाटन नौ कुंवारी कन्याओं की उपस्थिति में फीता काटकर किया। इस दौरान उन्होंने मां दुर्गा के दर्शन कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की।