जसवंतनगर: ऑपरेशन मुस्कान के तहत लापता मासूम को बलरई थाना पुलिस ने किया बरामद, परिजनों ने मासूम पाकर जताया पुलिस का आभार
जसवंतनगर के ग्राम खेड़ा बुजुर्ग में ढाई वर्षीय तेज प्रताप सिंह लापता हो गया था। थाना बलरई पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत हर तरफ तलाश शुरू कर मात्र 2 घंटे में बच्चे को ट्रैक्टर-ट्रॉली से बरामद कर लिया। परिजनों ने पुलिस और थाना प्रभारी निरीक्षक कृपाल सिंह का आभार व्यक्त किया। बलरई थाना प्रभारी कृपाल सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तेजी से कार्रवाई की है ।