गुना नगर: आवासीय कॉलोनी में एक व्यक्ति के मकान में हुई चोरी थाना में की शिकायत कार्यवाही न होने के लगाए आरोप
गुना में कैंट थाना क्षेत्र के नानाखेड़ी स्थित आवासीय कॉलोनी में फरियादी शकुन पत्नी स्वर्गीय अशोक कुमार जैन के मकान में चोरी हो गई। फरियादी के बेटे विकास जैन ने बताया, थाना में शिकायत की लेकिन पुलिस देखने भी नहीं आई। विकास जैन देवास में था। गुना आते समय रास्ते में एक्सीडेंट हो गया। चोर नगदी सोने चांदी के जेवर और अन्य सामान चुरा ले गए।