सिलेंडर की कमी से चौपारण में हंगामा, गैस एजेंसी के बाहर भारी भीड़ चौपारण के देवीशिका गैस एजेंसी के बाहर सिलेंडर की कमी को लेकर भारी भीड़ जुट गई। लंबी कतारों के बावजूद कई उपभोक्ताओं को गैस नहीं मिल पाई, जिससे अफरा-तफरी का माहौल बन गया। लोगों ने आपूर्ति व्यवस्था सुधारने की मांग की है।