गाज़ियाबाद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन को लेकर मालीवाडा चौक पर नगर निगम डिवाइडरों पर करवा रहा पुताई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को गाजियाबाद पहुंचेंगे और रोड शो करेंगे। प्रधानमंत्री के आगमन से पहले जहां पुलिस अलर्ट मोड पर है तो वही सरकारी विभाग व्यवस्थाओं में जुटे हुए है। शुक्रवार को नगर निगम की टीम मालीवाडा चौक पर डिवाइडरों पर पुताई के कार्य में लगी हुई थी, जिससे रोड शो के दौरान सड़के किसी भी तरह बहाल स्थिति में ना लगे।