जशपुर: पत्नी के प्रेमी की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या, तीन लोग गिरफ्तार
पत्थलगांव थाना क्षेत्र में प्रेम प्रसंग को लेकर एक युवक की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने एक नाबालिग समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।पुलिस के मुताबिक मृतक का गांव की एक विवाहित महिला से करीब तीन साल से प्रेम संबंध था। महिला का पति इसका विरोध करता था।