बालोद: ग्राम पंचायत करहीभदर, लाटाबोड़ में जनसंपर्क विभाग द्वारा कला जत्था का आयोजन किया गया
Balod, Balod | Feb 12, 2024 छत्तीसगढ़ शासन जनसपंर्क विभाग द्वारा बालोद जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में कला जत्था के माध्यम से केंद्र एवं राज्य शासन की महत्वाकांक्षी एवं जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। इसके माध्यम से जिले के विभिन्न ग्राम पंचायतों में कलाकारो के द्वारा अपनी रोचक प्रस्तुति के माध्यम से शासन की जन कल्याणकारी योजनों की जानकारी दी जा रही है।