सगड़ी: रौनापार थाना की पुलिस टीम ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने और पाक्सो एक्ट के मामले में वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार
आजमगढ़ जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अनिल कुमार के दिशा निर्देशन में रौनापार थाना की पुलिस टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है । उपनिरीक्षक सुरेंद्र कुमार व मय हमराह फोर्स ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने व पाक्सो एक्ट के मामले में वांछित आरोपी को बेलहिया पुलिया से गिरफ्तार किया । जिसकी पहचान धीरज यादव पुत्र वंशलोचन यादव के रूप में की गई ।