चूरू। जिले में गुरुवार को मौसम का मिजाज बदल गया। चूरू, सरदारशहर, रतनगढ़, सादुलपुर व सुजानगढ़ क्षेत्र में तेज हवाओं के साथ जमकर बरसात हुई। बारिश से मौसम सुहावना हो गया और लोगों को तेज उमस व गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग ने चूरू जिले में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।