चांदवा: चंदवा प्रखंड के चटुआग आंगनबाड़ी केंद्र में चापानल और नल जल खराब, बच्चे व ग्रामीण परेशान
चंदवा प्रखंड के कामता पंचायत में पेयजल समस्या लगातार बढ़ती जा रही है। आधा से अधिक नल जल खराब पड़ा हुआ है। मुखिया नरेश भगत संग पंचायत समिति सदस्य अयुब खान ने बुधवार की दोपहर करीब एक बजे चौथे दिन भी चटुआग गांव का दौरा कर ग्रामीणों से मुलाकात कर पानी समस्या की जानकारी ली।