गुण्डरदेही: ग्राम तिलोदा में खेत में लगाए गए झटका तार (इलेक्ट्रिक फेंसिंग) की चपेट में आने से एक मवेशी की हुई मौत
ग्राम तिलोदा बालोद जिले के ग्राम तिलोदा में खेत में लगाए गए झटका तार (इलेक्ट्रिक फेंसिंग) की चपेट में आने से एक मवेशी की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, टेकुराम ठाकुर का मवेशी नरहर चन्द्राकार के खेत के पास पहुंच गया, जहां लगाए गए झटका तार में करंट दौड़ रहा था। तार के संपर्क में आते ही मवेशी की मौके पर ही मौत हो गई।ग्रामीणों का आरोप है कि नरहर चन्द्राकार को पहले भी कई बार खेत में झटका तार नहीं लगाने की समझाइश दी गई थी, क्योंकि इससे इंसानों और मवेशियों की जान को खतरा बना रहता है।