होशंगाबाद नगर: पूर्व कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने भाजपा सरकार के ढाई एकड़ में तीन क्विंटल मूंग खरीदी को लेकर उठाए सवाल, वीडियो किया जारी
नर्मदा पुरम पूर्व कांग्रेस जिला अध्यक्ष पुष्पराज पटेल ने भाजपा सरकार के मूंग खरीदी के आदेश पर सवाल खड़े किए है। उन्होंने शनिवार रविवार दरमियानी रात करीब 12.15 बजे वीडियो जारी कर जिले के चारों विधायक एवं सांसदों से सवाल किए कि 25 प्रतिशत मूंग खरीदने का आदेश है आप चुप क्यों है। उन्होंने किसानों से कहा कि सड़क पर उतरिए और सरकार से लड़िए।