दनियावां: पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दाम से दनियावां में केंद्र सरकार पर बरसे विरोधी, सत्ता पक्ष रहा खामोश
Daniawan, Patna | May 25, 2026 पेट्रोल और डीजल के लगातार बढ़ रहे दम से दनियावां के चौक चौराहे पर केंद्र की सरकार को जहां विरोधी कोस रहा है। वही सत्ता पक्ष के लोग खामोश रह रहे हैं। विपक्ष के लोगों का कहना है कि जिस तरह से एक सप्ताह में चार बार डीजल और पेट्रोल का दाम बढ़ाया गया है। उससे आम जनता पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा है। वही केंद्र की मोदी सरकार देश की जनता को हमेशा ठगने का काम करते रही है।