मुज़फ्फरनगर: स्कूल के बाहर स्पीडिंग टाटा पंच कार बेकाबू होकर महिला को रौंदने के बाद वैगनआर में जा घुसी, कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त
मुजफ्फरनगर में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला।थाना सिविल लाइन क्षेत्र के सर्कुलर रोड स्थित केंद्रीय विद्यालय के बाहर एक तेज रफ्तार टाटा पंच कार ने पहले एक महिला को जोरदार टक्कर मार दी और फिर सड़क किनारे खड़ी वैगनआर कार में जा घुसी।हादसा उस वक्त हुआ जब टाटा पंच सुजडू चुंगी की ओर से महावीर चौक की तरफ तेज रफ्तार में जा रही थी।जिसमें महिला गंभीर रूप से घायल हुई