शिवपुरी नगर: शिवपुरी में प्रकृति का तांडव: आंधी ने शहर को किया अस्त-व्यस्त, कई वाहन मलबे में दबे
शुक्रवार की दोपहर शिवपुरी शहर के लिए भारी तबाही लेकर आई, जब करीब 12 बजे अचानक मौसम ने करवट ली और धूल भरी तेज आंधी शुरू हो गई। आंधी की रफ्तार इतनी भीषण थी कि शहर के अलग-अलग इलाकों में कई विशालकाय पेड़ जड़ से उखड़ गए, जिसके चलते भारी नुकसान की खबरें सामने आई हैं। माधव चौक स्थित सुभात मस्जिद के पास एक विशाल नीम का पेड़ अचानक गिर गया