कोंडागांव: बोरगांव में नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार माजदा वाहन अनियंत्रित होकर पलटा, ड्राइवर बाल-बाल बचा, जानमाल की नहीं हुई हानि
कोंडागांव जिले के नेशनल हाईवे 30 पर बोरगांव के पास सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात करीब 2 बजे एक वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। बताया जा रहा है कि वाहन जगदलपुर से रायपुर की ओर जा रहा था, तभी बोरगांव में शमशान घाट के पास यह हादसा हुआ। दुर्घटना में ड्राइवर की जान बाल-बाल बच गई, जबकि वाहन को नुकसान पहुंचा है। राहत की बात यह रही कि किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।