कार्यालय में काम करने वाली युवतियों से मनचले युवक ने की अभद्रता, धर्म परिवर्तन का बनाया दबाव; थाने पहुंचीं पीड़ित युवतियां लगाया गंभीर आरोप
भले ही रीवा पुलिस महिलाओं की सुरक्षा को लेकर बड़े बड़े दावे करती हो लेकिन हकीकत इससे अलग है,, रीवा में घर कि दहलीज पार कर अपने पैरों में खड़े होने कुछ करने की सोच ही अब महिलाओं के लिए आदत बन रही है,, ऐसा ही एक ताजा मामला सामने आया है जहां एक कंपनी में प्राइवेट काम करने वाली युवतियां एक युवक से परेशान होकर थाने पहुंचने को मजबूर हुई,, कई दिनों से मनचले आशिक की हरकतों से परेशान युवतियों ने मजूबरी में शिकायत दर्ज कराई है,, जिसके बाद देखना होगा की पुलिस इस मामले में जितना संवेदनशीलता दिखाती है या फिर किसी बड़ी घटना होने का इंतजार करेगा।