पन्ना: डॉक्टर के लालच ने मरीजों की बढ़ाई मुसीबत, पन्ना जिला अस्पताल में मनमानी चरम पर।
Panna, Panna | Jun 29, 2024 पन्ना जिला अस्पताल में कुछ डॉक्टरों की मनमानी और लालच मरीजों के लिए बड़ी मुसीबत बन गई है। इस समस्या का सबसे बड़ा उदाहरण अस्थि रोग विशेषज्ञ एवं सिविल सर्जन डॉक्टर आलोक गुप्ता हैं। अस्पताल की ओपीडी में हड्डियों से संबंधित समस्याओं और घायल मरीजों को मुश्किल से देखते हैं, ज्यादातर मरीजों को अपने घर बुलाकर उपचार करने की सलाह देते हैं।