हनुमानगढ़: जिला मुख्यालय पर व्याख्याता भर्ती परीक्षा में सख्ती, देर से पहुंचे अभ्यर्थियों को नहीं मिला प्रवेश, केंद्र पर हुआ हंगामा
राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) की ओर से आयोजित व्याख्याता भर्ती परीक्षा रविवार को जिले के 43 परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हुई। परीक्षा शुरू होने से पहले एक परीक्षा केंद्र पर उस समय हंगामे की स्थिति बन गई जब निर्धारित समय के बाद पहुंचे कुछ अभ्यर्थियों को प्रवेश देने से मना कर दिया गया।