बख्तियारपुर: सालिमपुर पुलिस ने हत्या के प्रयास के आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा
बख्तियारपुर के सालिमपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए एक प्राथमिकी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में बुधवार की दोपहर 1 बजे पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध अग्रतर विधि-सम्मत कार्रवाई के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।