अररिया: पोठिया के आंगनबाड़ी केंद्र में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया, सामान भी बरामद
Araria, Araria | Jan 8, 2025 अररिया के सिमराहा थाना क्षेत्र के पोठीया आंगनबाड़ी केंद्र में 5 जनवरी को अज्ञात चोरों के द्वारा चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था. इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन चोरों को चोरी की हुई सामान के साथ गिरफ्तार कर लिया है. यह जानकारी अररिया एसपी अंजनी कुमार ने संवाददाता सम्मेलन में दी.