अररिया: उड़न टोली में बिजली ठीक करते समय गंभीर रूप से घायल बिजली मिस्त्री की पटना ले जाते समय रास्ते में हुई मौत
Araria, Araria | Jan 8, 2025 जोकीहाट प्रखंड क्षेत्र के उड़न टोली वार्ड संख्या 10 में बिजली ठीक करने के दौरान बिजली करंट लगने से गम्भीर रूप से घायल हुए बिजली मिस्त्री को पटना ले जाने के दौरान बुधवार को रास्ते में मौत हो गई. घटना के बाद परिजनों के बीच कोहराम मच गया. जिसके बाद परिजनों के द्वारा मृत बिजली मिस्त्री के शव को बुधवार को 4 बजे के करीब सदर अस्पताल अररिया लाया गया.