अररिया: चकई मोड़ के समीप दो बाइकों की भिड़ंत में एक बाइक पर सवार दो युवक घायल, इलाज जारी
Araria, Araria | Jan 8, 2025 जोकीहाट प्रखंड क्षेत्र के चकई मोड़ के समीप दो बाईकों की भिड़ंत में एक बाइक पर सवार दो युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया. जिसे स्थानीय लोगों व परिजनों के सहयोग से आनन-फानन में बुधवार को शाम 6 बजे के करीब सदर अस्पताल अररिया लाया, जहां चिकित्सक के देखरेख में घायल दोनों बाइक सवार का इलाज किया जा रहा है.