कुमारखंड: इमली चौक पर सड़क दुर्घटना में बाइक सवार महिला घायल
मधेपुरा जिले के कुमारखंड प्रखंड मुख्यालय स्थित श्रीनगर थाना क्षेत्र के पुरैनी पंचायत स्थित इमली गाछी चौक के समीप मंगलवार को दोपहर करीब एक बजे सड़क दुघर्टना में बाइक सवार महिला घायल हो गई। इलाज के लिए सीएचसी कुमारखंड में भर्ती कराया। जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार कर महिला की हालत गंभीर देख बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल मधेपुरा रेफर कर दिया।