NEET विवाद के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा!
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। सोशल मीडिया पर साझा किए गए पत्र में उन्होंने NEET-UG परीक्षा विवाद, सीबीआई जांच, परीक्षा रद्द होने और दोबारा परीक्षा कराने जैसे घटनाक्रमों का उल्लेख करते हुए कहा कि बीते दिनों की परिस्थितियों ने उन्हें व्यक्तिगत रूप से बेहद दुखी किया।
पत्र में उन्होंने लिखा कि उनकी प्राथमिकता 20 लाख से अधिक छात्रों की परीक्षा निष्पक्ष और सुचारु रूप से कराना रही। साथ ही उन्होंने युवाओं से भ्रम में न आने और पढ़ाई व अपने भविष्य पर ध्यान केंद्रित करने की अपील की है।
देश की शिक्षा व्यवस्था और NEET विवाद के बीच आया यह इस्तीफा अब राष्ट्रीय राजनीति और शिक्षा जगत में नई बहस छेड़ सकता है।
#DharmendraPradhan #NEETUG #NEET #EducationMinister #Resignation #EducationNews #IndiaNews #BreakingNews #Students #RoundTheWatchNews
Parliament Street, New Delhi | Jul 25, 2026