शिकारपुर थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव में ट्रेन की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई है। घटना के सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच बेतिया भेज दिया हु।वहीं शव की पहचान सलेमपुर गांव निवासी सुदर्शन राउत की पत्नी अनीता देवी के रूप में की गई है।