नहाने के दौरान पोखर में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। घटना शिकारपुर थाना क्षेत्र के मलदहिया पोखरिया गांव की है। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। प्रशिक्षु डीएसपी सह थानाध्यक्ष डॉ सपना रानी ने बताया कि मृतक की पहचान मल्दहिया पोखरिया निवासी शबीर अंसारी के 20 वर्षीय पुत्र अशफाक के रूप में की गई है।